त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किया प्रभारी अधिकारी
धमतरी, 12 मई 2026
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री अबिनाश मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन मई 2026 के तहत निर्वाचन से संबंधित प्राप्त होने वाले शिकायत के निराकरण के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री बेरनादत्त एक्का को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। श्रीमती एक्का का मोबाईल नंबर 70490-04111 है। श्रीमती एक्का के सहयोग के लिए जिला कार्यालय धमतरी के सहायक ग्रेड-2 श्री हरीश कुमार ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है।