छत्तीसगढ़ / धमतरी

स्वामी आत्मानंद विद्यालय गोकुलपुर में प्रवेश हेतु 13 मई को होगी लॉटरी प्रक्रिया

 धमतरी, 12 मई 2026

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए अंग्रेजी माध्यम की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 13 मई 2026 को प्रातः 9 बजे आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया चयन समिति, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति में संपन्न होगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच उपरांत 20 मई तक कार्यालयीन दिवसों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कोविड-19 के दौरान माता-पिता को खो चुके बच्चों को “महातारी दुलारी योजना” के तहत प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों अथवा पालकों से अनुरोध किया गया है कि वे कोविड से मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लॉटरी प्रक्रिया से पूर्व विद्यालय में जमा करें।

Leave Your Comment

Click to reload image