त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किया सेक्टर अधिकारी
धमतरी, 12 मई 2026
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री अबिनाश मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन मई 2026 के तहत निर्वाचन से संबंधित कार्यों के सुचारू संपादन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जनपद पंचायत धमतरी के सेक्टर-01 के लिए जल प्रबंध संभाग रूद्री के उप अभियंता श्री गोविंदा मिश्रा, सेक्टर-02 के लिए लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता श्री कैलाश साहू और सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी श्री कमलेश ध्रुव को रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह जनपद पंचायत नगरी के सेक्टर-01 में अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगरी श्री एस.के ठाकुर और सेक्टर-02 में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग नगरी श्री प्रशांत साहू को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत कुरूद के सेक्टर-01 में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कुरूद श्री विनोद कुमार देवांगन और सेक्टर-02 में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद श्री राजेश बैस को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मगरलोड के सेक्टर-01 में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड श्री मनीष कुमार ध्रुव और सेक्टर-02 में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मगरलोड श्री सुमीत कुमार गर्डेचा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।