छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

खरीफ 2026 के लिए किसानों द्वारा उर्वरकों का लगातार उठाव जारी

 सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किया जा खाद वितरण


किसानों से वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप उर्वरकों के उपयोग की सलाह

उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमितताओं पर निगरानी रखने उड़नदस्ता दल गठित

कवर्धा, 12 मई 2026। खरीफ वर्ष 2026 की तैयारी को लेकर जिले में किसानों द्वारा उर्वरकों का लगातार उठाव किया जा रहा है। जिले की सभी सहकारी समितियों में डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया गया है तथा समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से भी किसान आवश्यकतानुसार उर्वरकों का उठाव कर रहे हैं।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें तथा पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद का उठाव करें। विभाग ने कहा है कि संतुलित उर्वरक उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। जिले में उर्वरकों के गुण नियंत्रण, कालाबाजारी, तस्करी, जमाखोरी, निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। यह दल जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लगातार निगरानी एवं निरीक्षण कार्य करेगा।
विकासखण्ड सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा के लिए श्री अखिलेश दत्त दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 8871003543 है। इनके सहयोग हेतु श्री आर.सी. भवेल (9407319412), श्री होमेश ठाकुर (9713587440) को विकासखण्ड सहसपुर लोहारा तथा श्री एस.के. अहिरवार (9981847347), श्री एन.के.एस. नरवरिया (9893419847), श्री राजू टण्डन (9755754622) एवं श्री सारांश शर्मा (9424298903) को विकासखण्ड कवर्धा में सहायक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड बोड़ला एवं पंडरिया के लिए श्रीमती सुष्मिता कंवर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 7974222478 है। इनके सहयोग हेतु श्री जे.आर. ठाकुर (9993942523), श्री एल.एस. जमरे (9753612112), श्री नरेन्द्र चंद्राकर (8827086040) एवं श्री संतोष बंजारे (9981981743) को विकासखण्ड पंडरिया तथा श्री विरेन्द्र यादव (9907403995) एवं श्री पंकज दिल्लीवार (7999052449) को विकासखण्ड बोड़ला हेतु सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि यदि कहीं भी उर्वरक विक्रय संबंधी अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी जैसी शिकायत प्राप्त होती है, तो वे तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image