छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मध्यप्रदेश की शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार**-कवर्धा आबकारी विभाग की बड़ी सफलता-

 कवर्धा-

जिला आबकारी अधिकारी  अजय सिंह धुर्वे के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  13मई  को ग्राम बांधा, थाना भोरमदेव, जिला कवर्धा में आबकारी टीम ने दबिश देकर मध्यप्रदेश से लाई गई अवैध देशी मदिरा के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

कार्यवाही के दौरान आरोपी

 अशोक कुमार पिता आत्माराम,
 रामकुमार पिता चौथू 



निवासी ग्राम बांधा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने से  कुल 238 पाव देशी मदिरा प्लेन (42.84 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹19,040/- बताई गई है। 

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। बताया जाता है आरोपी गण काफी दिनों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। परन्तु इस बार मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर विभाग की टीम द्वारा दी गई दबिश से उसका कोई भी पैतरा काम नहीं आया। कुछ दिनों पूर्व भी अपने कार से मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ शराब लाते हुवे 2 ब्यक्ति को पंडरिया थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था। बताते चले कि कबिरधाम जिला  मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है जिसका फायदा उठाने का प्रयास अक्सर शराब तस्कर करते रहते है।

यह पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी  मनोज राठौर के नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनन्द बख्सी एवम जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई। इसी प्रकार पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बार्दी में कन्हैया चंद्रवंशी  के मकान की तलाशी लेने पर 64 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया। उक्त अवैध  शराब को अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से रखा गया था। आरोपी टीम को आता देख मौके से फरार हो गया।यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहु एवम अभिनव रायजादा के नेतृत्व में किया गया।                आबकारी विभाग की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव ने बताया कि विभाग द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध मदिरा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image