कवर्धा, 16 मई 2026/ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का आयोजन जिले के पीएम जनमन/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में 18 मई से 25 मई 2026 तक किया जाना है। उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा द्वारा 18 मई को जिला कार्यालय में समस्त जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत किया गया है।
उक्त अभियान का उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता कैम्पेन "जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले" थीम पर जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के शत्-प्रतिशत संतृप्ति हेतु ग्राम / कलस्टर स्तर पर 19 मई से 25 मई 2026 तक शिविर का आयोजन किया जावेगा। अभियान के दौरान फील्ड विजिट, लाभार्थी संवाद, योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव-गांव में स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच, टी.बी.स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित किये जाऐंगे।