*कांग्रेस का "हल्ला बोल": महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी*-पेट्रोल पंप के सामने किया जोरदार प्रदर्शन--
कबीरधाम |
2026-05-20 13:39:58
पंडरिया- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के मार्गदर्शन में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा "महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू* के नेतृत्व में वरिष्ठजनों एवम सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में लोरमी रोड स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के सामने एकजुटता के साथ एकत्र होकर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल की बेलगाम महंगाई और कमरतोड़ टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
चलो पेट्रोल पंप चलो" के नारे के साथ शुरू हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
*प्रदर्शन के मुख्य स्लोगन:-टैक्स कम करो, दाम घटाओ, आम आदमी को बचाओ,महंगाई से जनता परेशान, मोदी हटाओ देश बचाओ",बंद करो-बंद करो पेट्रोल की लूट बंद करो,आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दाम, गरीबों के पेट पर लात!",महंगाई डायन खाए जात है, भाजपा सरकार सोए जात है"_
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल *, वरिष्ठ कांग्रेस नेता * राधेलाल भास्कर * नीलू चन्द्रवंशी , महेश चंद्रवंशी *, अनपूर्णा चंद्राकर * आनन्द सिंह, शारदा सोलवानी, शालनी लहरे, गुरुदत शर्मा शुभाष पूरी गोस्वामी, ललित ध्रुवे, सुरेश चंद्राकर, अतुल बरगाह दिनेश कोसारिया,राजकुमार अनंत,लक्ष्मीनारायण साहू, शैलेन्द्र गुप्ता,रवि मानिकपुरी, सुजीत कुम्भकार,सुनील ठाकुर, चंद्रभान टंडन, कामता ध्रुवें, जीतराम चन्द्रवंशी, रुपेश, त्रिलोकचंद, चंद्रभान टंडन, मुकेश सावरा, दिलीप चन्द्रवंशी, अजय यादव, टुकेश्वर साहू, राजा जायसवाल,विमल साहू, योगेन्द्र साहू, रामकुमार साहू तिरिथ साकात, गौतम जायसवाल, अर्जुन साहू, संजय साहू, चंद्रकुमार साहू, गोकुल साहू सहित पंडरिया ब्लॉक के सभी विंग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शन 'मैं' नहीं 'हम सब' के सहयोग से सफल हुआ ।इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ दी है। 2023 में महिला आरक्षण बिल पास कर वाहवाही लूटी, लेकिन आज तक लागू नहीं किया। रसोई गैस, सब्जी, दाल सब महंगी हो गई है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। संगठन सर्वोपरि है और समय की मांग है कि अब भाजपा सरकार को जगाया जाए।"
भाजपा के राज में सिर्फ पूंजीपतियों का विकास हुआ है, आम आदमी पिस रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।"
भाजपा ने महिला आरक्षण का झुनझुना पकड़ाकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। हम घर-घर जाकर इस सच्चाई को बताएंगे।"