छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जिला जेल राजनांदगांव एवं उप जेल डोंगरगढ़ में स्थापित संपूर्ण भू-भाग नो फ्लाई जोन घोषित

 राजनांदगांव । महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  जितेन्द्र यादव ने जिला जेल राजनांदगांव एवं उप जेल डोंगरगढ़ के सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ड्रोन हेतु नो फ्लाईंग जोन घोषित किया  है। प्राप्त जानकारी अनुसार महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं रायपुर के निर्देश के परिपालन में जेल अधीक्षक जिला जेल राजनांदगांव द्वारा जिला जेल राजनांदगांव एवं सहायक जेल अधीक्षक उप जेल डोंगरगढ़ द्वारा उप जेल डोंगरगढ़ में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अप्रिय अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिला जेल राजनांदगांव एवं उप जेल डोंगरगढ़ में स्थापित संपूर्ण भू-भाग को नो फ्लाई जोन (ड्रोन) घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image