छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 उम्मीदवारों को मिली सफलता

 जनवरी माह में धमतरी में आयोजित हुई थी भर्ती रैली


कवर्धा, 25 मई 2026। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ.ग.) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे सभी मूल दस्तावेजो के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ.ग.) (जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है) मे प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने के निर्देश हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image