छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर कार्यवाही, 6 वाहनों को किया गया जब्त

 कोंडागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण की जांच करते हुए कार्यवाही की गई है। वाहनों में आवश्यक दस्तावेज एवं वैद्य अनुमति प्रस्तुत नहीं करते हुए 02 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते, 03 हाईवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते एवं 01 ट्रैक्टर ईंट का अवैध परिवहन करते पाया गया। जिसे जप्त कर खनिज नियमावली अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया। 

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए मानिटरिंग करते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image