*जंगल में महुवे शराब की खुश्बू और आबकारी विभाग की दबिश*
कबीरधाम |
2026-05-26 12:55:23
पंडरिया/कवर्धा-
जिला कबीरधाम के आबकारी वृत्त पंडरिया में आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनन्द बख्शी के नेतृत्व में लगातार अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 मई को आबकारी विभाग की टीम ने वनांचल ग्राम बदौरा में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को महुआ शराब बनाते हुवे गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी दशरथ पंद्राम पिता सुखमतिया पंद्राम निवासी ग्राम बदौरा थाना पंडरिया के कब्जे से 20 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ निर्माण योग्य लहान जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी महुआ शराब का निर्माण कर उस निर्मित शराब को बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था उसका यह ब्यवसाय काफी दिनों से फल फूल रहा था। जब इसकी जानकारी आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी को हुई तो उन्होंने ने अपनी विभाग की टीम के साथ उस स्थान पर धावा बोला और टीम को सफलता भी अर्जित हुई।।इससे पूर्व भी श्री बख्सी अपने पंडरिया वृत्त में मध्यप्रदेश की शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके है विभाग के साथ ही साथ जनमानस में उनके उपलब्धि पुर्ण कार्यो की काफी प्रंशसा भी होती है।
विभाग की इस सफल कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी ने विवेचना अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं टीम में परि. आबकारी उपनिरीक्षक नवराती कुजूर, चंद्रकुमार नेताम, रिखी राम, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, कमल मेश्राम एवं आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान का विशेष योगदान रहा।
जिला आबकारी विभाग की इस सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रखने की बात कही गई है।