छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

जुंवे की सजी महफ़िल में आ धमकी पुलिस 8 जुआरी गिरफ्तार*

 आरोपियों से 3,550 नगद, 52 पत्ती ताश, 05 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त


आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज बी.एन.एस.एस. की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल
पंडरिया/कवर्धा--
जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम  धर्मेंद्र सिंह द्वारा जुआ, सट्टा, आबकारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में  थाना पंडरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।

इसी क्रम में  25 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाढी दैहान के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से हार-जीत की बाजी लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पंडरिया पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर 08 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ आरोपी पुलिस बल को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,550/रूपये नगद राशि, 52 पत्ती ताश, 05 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपीयो में
(1)यशवंत कुमार निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया,(2) उमेंद पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया (3) शंकर पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया (4) विद्याप्रसाद कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी रेहुटा खुर्द, थाना पंडरिया (5) श्याम पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी केशलीगोडान, थाना पंडरिया (6) धनराज कुमार टोण्डे, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना पंडरिया (7) अखिल कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी रेहुटा खुर्द, थाना पंडरिया (8) जगेशर पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी मजगांव, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम है

उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। साथ ही सभी 08 आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी एवं आरक्षक ओमप्रकाश, भुनेश्वर कौशिक, कृष्णा मानिकपुरी, विकास जांगड़े, आकाश तथा अजय का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image