छत्तीसगढ़ / जशपुर

कस्तूरा शिविर में किसानों को किसान किताब का किया गया वितरण

 सोनी,आशा देवी,कमला बाई को मिला जॉब कार्ड

 

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव ने हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया।

इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तूरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। तीन हितग्राहियों को जॉब कार्ड, किसानों को किसान किताब, और पौधे का वितरण, मछली पालन के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को आईस बाक्स और मछली जाल वितरण किया गया। इनमें कस्तूरा ग्राम की सोनी कुमारी, आशा देवी, कमला बाई को जॉब कार्ड दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image