कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई
बीजापुर |
2026-05-31 16:31:36
बीजापुर : कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई
बीजापुर 31 मई 2026
सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री संजय कुमार कोटे एवं श्री कावटी गोपाल को
जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने आत्मीय विदाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीन ने दोनो प्रधान पाठकों की दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।