छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अटल आवास कालोनी में पुलिस की तड़के बड़ी रेड -पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभाला*

 ""तलाशी में कई संदिग्ध महिला एवम पुरूष पाये गये""बड़ी मात्रा अवैध शराब बरामद" *संदिग्धों से पूछताछ जारी, *

कवर्धा--
कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में  10 जून को प्रातः 5:30 बजे घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में व्यापक रेड कार्रवाई की गई। 

इस विशेष अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक  पुष्पेंद्र सिंह, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी, (A.N.T.F.) प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, महिला सेल प्रभारी, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं महिला/पुरुष पुलिस बल उपस्थित रहे।
 
पुलिस अधीक्षक को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में विभिन्न असामाजिक गतिविधियों के संचालित होने तथा बाहरी व्यक्तियों के संदिग्ध रूप से निवास करने की जानकारी मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना विलंब किए तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर सघन रेड कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई के दौरान परिसर से कई संदिग्ध महिला एवं पुरुष पाए गए, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं तलाशी के दौरान कुछ स्थानों से छिपाकर रखी गई अवैध शराब भी बरामद की गई है। बरामद सामग्री एवं अन्य तथ्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। 

रेड कार्यवही के दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान एवं तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा उनकी संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई निरंतर, प्रभावी एवं सख्ती के साथ जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं आमजन के विश्वास को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image