महिला चौपाटी बनकर तैयार-
पंडरिया/कवर्धा--
पंडरिया नगर की बहुप्रतीक्षित महिला चौपाटी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।
निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा समय-समय पर स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन किया गया।
परियोजना के अंतर्गत बैठने की व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों, मजबूती एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह स्थल आम नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बन सका है।
निर्माण कार्य का क्रियान्वयन बंसल ट्रेडर्स द्वारा किया गया। संस्था द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी विकसित सुविधाओं की सराहना की जा रही है।
महिला चौपाटी के प्रारंभ होने से नगरवासियों को मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों एवं पारिवारिक समय व्यतीत करने के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा।