छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मदिरा की अवैध बिक्री और परिवहन पर आबकारी विभाग सतत कार्यवाही

कवर्धा-- जिला आबकारी अधिकारी  अजय सिंह ध्रुवे के मार्ग दर्शन पर,अवैध रूप से मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की गई है  इसी क्रम में  16 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मदिरा दुकानों से मदिरा खरीदकर उसे इकट्ठा कर   मदिरा का परिवहन कर आसपास की गांवों में सप्लाई कर बेचा जाता है अवैध शराब की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा जिला उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर  घटना स्थल  की ओर रवाना किया गया। पंडरिया---मुंगेली रोड में घेराबंदी कर एक दो पहिया वाहन ड्रीम नियो बिना नंबर का जिसमें  दो लोग चालक  राम बाबू सत्यम उर्फ राजा सोनवानी
एवं सवार द्वारिका गोयल थे।
उक्त लोगों एवं वाहन की समक्ष गवाहन तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक बोरी के भीतर 59 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद किया  गया।
  उक्त मदिरा का अवैध रूप से परिवहन करने पर उक्त बरामद मदिरा और प्रयुक्त वाहन को जप्त कर उनके  खिलाफ छ ग़ आब अधि की धारा  34(1) क एवं 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमांड लेने की कार्यवाही जारी।
    कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में आब.उप निरीक्षक श्री अभिनव आनन्द बक्सी , परि.श्री रिखी राम भूपेंश कुमार साहू, नवराति कुजूर मुख्य आरक्षक कमल मेश्राम,जगदीश उइके ,विद्या सिंह परमार आरक्षक इम्तियाज खान , अमर पिल्ले
भूपेंद्र साहू ,म.आरक्षक कामिनी,मेघा का कार्यवाही में योगदान रहा।।

Leave Your Comment

Click to reload image