राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
कबीरधाम |
2026-06-20 12:12:32
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मरीजों को किया फल वितरण--
पंडरिया/ कवर्धा--
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा मरीजों को फल वितरित कर "सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि-' राहुल गांधी जी ने हमेशा "सेवा ही धर्म है" का संदेश दिया है। उनके जन्मदिवस पर पुष्प व केक काटने के बजाय मरीजों की सेवा कर हम उनके विचारों को धरातल पर उतार रहे हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों को फल देना औऱ उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राहुल जी दीर्घायु हों और वे हमेशा देश की सेवा करते रहें।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के संघर्ष, संविधान रक्षा व किसान-मजदूर हितों के लिए किए जा रहे कार्यो को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल जी के "भारत जोड़ो" और "मोहब्बत की दुकान" के संदेश को पंडरिया का कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ाएंगे।
आज के इस कार्यक्रम में मनीष शर्मा,गौतम शर्मा गुरुदत्त शर्मा, आनन्द सिंह, खोवाराम भास्कर,संजू तिवारी, रामकुमार गायक वाड ,शिवगायकवाड, लक्ष्मीनारायण साहू, शैलेन्द्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, सुनील ठाकुर, राजकिरण ठाकुर, श्यामू धुलिया, चंद्रभान टंडन, मुकेश सावरा, योगेन्द्र साहू, धनसिंग पात्रे, विनोद यादव, प्रदीप यादव वीरेंन्द्र चंद्राकर, अर्जुन साहू, तुकेस्वर साहू ,तुलसी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।