छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी शामिल कबीरधाम के दोनों युवा नेताओं को मिली जगह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

कवर्धा। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम जिले के युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी एवं आकाश केशरवानी को स्थान दिया गया है। सूची जारी होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों युवा नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। युवाओं, किसानों, मजदूरों और आमजन की समस्याओं को मुखरता से सामने लाने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी की संगठन के प्रति निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली ने उन्हें जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी यह उपलब्धि कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के नेतृत्व और अनुभव से युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी मंच प्राप्त होगा। साथ ही आगामी संगठनात्मक प्रक्रिया के लिए दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image