छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सहकारिता सप्ताह के समापन पर 6 जुलाई को जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल

 पीजी कॉलेज ग्राउंड कवर्धा में होगा आयोजन, किसानों को सहकारिता योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

कवर्धा ,5 जुलाई 2026। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के समापन अवसर पर 6 जुलाई 2026, सोमवार को जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड (कॉलेज डोम), कवर्धा में आयोजित होगा।


कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विरेश्वर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगत पटेल तथा जिला पंचायत की सभापति श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में किसानों को सहकारी योजनाओं, कृषि विकास, ऋण सुविधाओं, आधुनिक कृषि पद्धतियों तथा सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता और आय वृद्धि के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिले के किसानों, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image