छत्तीसगढ़ / धमतरी

पूजा-पाठ और ताबीज का झांसा देकर महिला से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी

अर्जुनी थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने पूजा-पाठ के बहाने उसे कमरे में अकेले बुलाया और उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद अर्जुनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष), निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

धमतरी पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं से संबंधित अपराधों में दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image