पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा - संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें
कबीरधाम |
2026-07-20 11:05:40
पंडरिया* । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के तत्वाधान में रविवार को वार्ड 17 स्थित गुप्ता सामुदायिक भवन दुर्जाबंद मोहल्ला में ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी,पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर जी,काशीनाथ ठाकुर जी, गुरुदत्त शर्मा,सुभाष पूरी गोस्वामी,गौतम शर्मा, संतोष तिवारी, उपाध्यक्ष खोवाराम भास्कर, साधु कोठारी, संतोष चन्द्रवंशी ,बाबूलाल साहू महामन्त्री राजकुमार अनंत,संजू तिवारी, लक्ष्मीनारायण साहू, शैलेन्द्र गुप्ता, मंच संचालन चन्द्रशेखर साहू, रवि मानिकपुरी, पार्षद सुनील ठाकुर, राजकिरनसिंह,चंद्रभान टंडन,मुकेश सांवरा,दिलीप चंद्रवंशी,शिवकुमार मरावी, शारदा सोनवानी शालिनी लहरे, अंजू बर्मन , रामलाल चंद्राकर, धनसिंह ,अर्जुन साहू आदि काफ़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहें
*एजेंडा: संगठन मजबूती और जनसेवा*
बैठक का मुख्य एजेंडा "पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस को और मजबूत करना" इस दौरान पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि पिछले महीने किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और अगले महीने जनता के हित में और बड़े स्तर पर काम करने का संकल्प लिया गया।
श्री साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से "मैं नहीं, हम" की भावना से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के सभी विंग के पदाधिकारी, युवा, महिला और वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।