छत्तीसगढ़ / सरगुजा

पूर्ण भराव की स्थिति में घुनघुट्टा बांध के गेट खुलने से पूर्व आमजनों हेतु सूचना जारी

 अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026

 जल संसाधन संभाग क्रमांक 01 के कार्यपालन अभियंता ने आमजनों को सूचित करते हुए बताया है कि श्याम घुनघुट्टा जलाशय का जल ग्रहण क्षेत्र भारी वर्षा के कारण पूर्ण भराव की स्थिति में कभी भी आ सकता है, जिसके कारण जलाशय के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्रों में नदी क्षेत्र में ना जाने का आग्रह किया है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। बाढ़ की स्थिति में नदी से सुरक्षित दूरी बनाये रखें। उन्होंने बताया कि अभी की स्थिति में बांध का जल भराव 81.95 प्रतिशत है, जल भराव 90 प्रतिशत होने पर जलाशय के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image