छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

तानाशाही सरकार के विरोध में पंडरिया में गरजी कांग्रेस प्रधानमंत्री का पुतला दहन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

 *तानाशाही सरकार के विरोध में पंडरिया में गरजी कांग्रेस*

*प्रधानमंत्री का पुतला दहन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल*

*पंडरिया*। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी चौक पर विशाल प्रधानमंत्री पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल,मनीष शर्मा, गौतम शर्मा, रवि चंद्रवंशी, अनपूर्णा चंद्राकर, जुगल किशोर पांडे ,शारदा सोनवानी, शालनी लहरे, दिनेश कोसारिया, खोवाराम भास्कर, संतोष चन्द्रवंशी,शत्रुहन चन्द्रवंशी, अश्वनी चंद्रवंशी,धनीराम चंद्रवंशी, नंदराम चंद्रवंशी, राजकुमार अनंत ,संजू तिवारी, लक्ष्मीनारायण साहू,शैलेन्द्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, वीरेन्द्र अनंत,तेजस्वी चंद्रवंशी, मण्डल अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा ,शुभाष पूरी गोस्वामी, सुरेश चंद्राकर, डोमन मरकाम, साथ ही पार्षद गण सुनील ठाकुर, राजकिरण ठाकुर, चंद्रभान टंडन, दिलीप चंद्रवंशी मुकेश सावरा ,रवि मानिकपुरी, कन्हैया रजक, कोमल साहू, प्रदीप यादव, वीरेन्द्र चंद्राकर, हकीम कुरैशी, दिलीप धुरी, प्रिंस प्रताप, धनीराम ओंगरे, पदाधिकारी एवं कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image