**बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बिजली ऑफिस का घेराव***
कबीरधाम |
2026-07-26 12:42:43
***बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बिजली ऑफिस का घेराव***
--पांडातराई झंडा चौक पर उमड़ी कार्यकताओं की भीड़-- "स्मार्ट मीटर वापस लो" के गूंजे नारे*
*15 दिन में मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी*
पंडरिया/ कवर्धा--राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पंडातराई बिजली ऑफिस का घेराव एवम धरना प्रदर्शन किया। बढ़ते बिजली बिल और जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में झंडा चौक चौपाटी के पास सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम साहू* ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष *नवीन जायसवाल*, पूर्व विधायक *ममता चंद्राकर*, प्रदेश महामंत्री *अर्जुन तिवारी*, राधेलाल भास्कर, अशोक सिंह ठाकुर अन्नपूर्णा चंद्राकर, रवि चंद्रवंशी, जुगल किशोर पांडे, लक्ष्मीनारायण साहू, शारदा सोनवानी, शालिनी लहरे, चंद्रभान कोशले, प्रदीप चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, खोवाराम भास्कर, संतोष चंद्रवंशी, आशीष दास, नंदकुमार चंद्रवंशी ,संजू तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता, सहित ग्रामीण क्षेत्र से सभी कांग्रेस जन एवं युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल, SC/ST विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, NSUI के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में कांग्रेस का झंडा और तख्तियां लेकर *"बिजली दर कम करो, स्मार्ट मीटर वापस लो"* के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 2 से 3 गुना तक बिल आ रहे हैं। कहीं-कहीं ₹8000 से ₹10000 तक के बिल भेजे जा रहे हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार त्रस्त हैं।
घेराव के बाद कार्यकर्ताओं ने *सहायक अभियंता, CSPDCL पंडातराई के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन* सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बढ़े हुए बिल वापस लिए जाएं, स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल बनाए जाएं। जर्जर तार, पोल और ट्रांसफार्मर भी बदले जाएं।