छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सटोरियों की धड़पकड़ तेज -3 सटोरिये पुलिस गिरफ्त में-- आरोपियों से नगदी, सट्टा पट्टी एवं पेन जब्त

कवर्धा-

 नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के मार्गदर्शन मे कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2320 नगद, सट्टा पट्टियां एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त पेन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कवर्धा शहर स्थित भोजली तालाब के समीप कुछ व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी  योगेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नगदी राशि, सट्टा-पट्टी एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त पेन बरामद किए गए।  कार्रवाई के दौरान आरोपी नरेश पटेल (33 वर्ष) निवासी ग्राम चिमरा, थाना कवर्धा के कब्जे से 810 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 294/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार आरोपी धनी (54 वर्ष) निवासी ऊर्जा पार्क, वार्ड क्रमांक-9, थाना कवर्धा के कब्जे से 780 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन जब्त किया गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं तीसरे आरोपी अंकित निर्मलकर (33 वर्ष), पिता संतोष निर्मलकर, निवासी अटल आवास के कब्जे से 730 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 296/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image