छत्तीसगढ़ / दुर्ग

Gen-Z के लिए विधायक रिकेश 10 अगस्त को शुरू करेंगे 16 योजनाएं

 भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने युवाओं और नागरिकों को शिक्षा, रोजगार तथा डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पहल की है। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, डिजिटल सुविधा और व्यक्तिगत विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस पहल के तहत युवाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस, जन्मदिन पर मूवी टिकट, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क वाई-फाई तथा 12वीं पास युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये वेतन वाली नौकरी की व्यवस्था सहित कुल 16 योजनाएं जेनजी के लिए प्रारंभ की जा रही हैं। इन योजनाओं के लिए 10 अगस्त को लोकांगन परिसर में जेनजी फार्म भर सकेंगे। 

आपको बता दें कि बीए, बीकाम और बीएससी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की भी योजना है। कंप्यूटर सीखने के इच्छुक बच्चों को भी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 

योजनाओं में बच्चों के लिए दीपावली पर विशेष उपहार तथा जन्मदिन पर पांच लीटर पेट्रोल और केक देने की पहल भी शामिल है। कोटा, राजस्थान में कोचिंग करने वाले बच्चों के लिए निःशुल्क हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान रखा गया है।

वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों के लिए श्री सेन की योजनाओं में जेनजी के लिए देश के किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जाने वाले पात्र लोगों को एक तरफ का ट्रेन किराया निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है। इन योजनाओं का लाभ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पात्र Gen Z युवाओं को मिलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 

इसके आलावा डिजिटल युग में नागरिकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने विधायक रिकेश सेन के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग के शिक्षित महिला एवं पुरुष शामिल हो सकेंगे।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image