छत्तीसगढ़ / सरगुजा

एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 के तहत होलीक्रॉस एवं मोंटफोर्ट स्कूल में छात्राओं का टीकाकरण

 सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 46 छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026

एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) संक्रमण से बचाव एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में 03 से 08 अगस्त 2026 तक एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 07 अगस्त को अंबिकापुर स्थित होलीक्रॉस स्कूल एवं मोंटफोर्ट स्कूल में विशेष एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
टीकाकरण सत्र के दौरान होलीक्रॉस स्कूल में 28 तथा मोंटफोर्ट स्कूल में 18 छात्राओं सहित कुल 46 छात्राओं को एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा एवं लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
टीकाकरण सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीपीएम डॉ. सीमा तिग्गा, डॉ. नीलिमा आनंद, डॉ. साधना मिश्रा, स्टाफ नर्स आंचल प्रिया लकड़ा, ए.एन.एम. शशि गुप्ता, शशि सिन्हा एवं पूर्णिमा, आरएचओ सागर राय एवं मुकेश कुशवाहा तथा जे.एस.ए. आकाश गुप्ता एवं अनुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की टीकाकरण की अपील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि एचपीवी टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का लाभ उठाते हुए अपनी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image