छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर के किसान अनारथ साय ने अपनाई आधुनिक खेती, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली आर्थिक स्थिति

 जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों धान की खेती के अलावा अन्य खेती करने के  लिए  निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उद्यानिकी विभाग से लाभान्वित किसान अनारथ साय, ग्राम-पतराटोली के किसान ने ऑयल पाम की अच्छी खेती कर रहे हैं।

किसान अनारथ साय ने उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 1 एकड़ में संरक्षित खेती स्थापित शेडनेट हाउस में की जा रही ग्राफ्टेड टमाटर की आधुनिक खेती भी की जा रही है। कुल लागत 28 लाख 40 हजार में उद्यानिकी विभाग द्वारा 14 लाख 20 हजार का अनुदान का भी लाभ मिला है।

किसान अनारथ साय ने बताया कि समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत 2 हेक्टेयर में रोपित आम व लीची बगीचा में लगाया गया है। कृषक द्वारा मुख्य फसलों के बीच खाली जगह का सदुपयोग कर अपनाए गए इंटर क्रॉपिंग (अंतरवर्ती खेती) जैसे- स्ट्रॉबेरी, टमाटर और फूलगोभी की खेती को उन्होंने अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत कृषि प्रणाली से कम लागत में सालभर निरंतर आय प्राप्त की जा सकती हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image