छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सेवा सेतु से आसान हुई राह, छात्रा संजना को मिला जाति प्रमाण पत्र

 सूरजपुर 09 अगस्त 2026

  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को पारदर्शी, सरल और आम नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों बाद उन्हें जाति प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हो गया।
          श्री नवानंद बताते हैं कि पहले जाति सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
        जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब उनकी पुत्री संजना की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
            श्री नवानंद ने इस सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन और सेवा सेतु योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाओं से आम नागरिकों का समय बच रहा है और शासकीय सेवाएं उनके घर के करीब पहुंच रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image