गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता समारोह
मुख्य अतिथि होंगे राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अगस्त 2026
जिले में स्वतंत्रता समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। उनके द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, स्कूलों में ध्वजारोहण पश्चात् बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएगी।