छत्तीसगढ़ / बीजापुर

सहायक ग्रेड-02 मासाराम कड़ियाम आरोपों से मुक्त, विभागीय जांच प्रकरण नस्तीबद्ध

 बीजापुर 13 अगस्त 2026

तहसील कार्यालय बीजापुर में पदस्थ श्री मासाराम कड़ियाम, सहायक ग्रेड-02 (राजस्व विभाग) के विरुद्ध शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के मामले में विभागीय जांच हेतु विभागीय अधिकारी एवं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। विभागीय जांच अधिकारी द्वारा विभागीय जांच में अपचारी कर्मचारी को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देते हुए साक्ष्य एवं प्रतिपरीक्षण का अवसर दिया गया। तत्पश्चात जांच प्रतिवेदन पेश किया गया। जांच प्रतिवेदन अनुसार अपचारी कर्मचारी पर लगाये गये आरोप सिद्ध होना नहीं पाया गया।
       श्री मासाराम कड़ियाम, सहायक ग्रेड-02 (राजस्व विभाग) तहसील कार्यालय बीजापुर को लगाये गये आरोप से मुक्त कर प्रकरण में अन्य कार्यवाही शेष नहीं होने से नस्तीबद्ध की जाती है।

Leave Your Comment

Click to reload image