छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने किया ध्वजारोहण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र सिरमौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image