छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने की अधिसूचना जारी

 बीजापुर । कलेक्टर  विश्वदीप द्वारा जिले के चिन्हित क्षेत्रों में राजस्व सर्वेक्षण संबंधी कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सर्वेक्षण कार्य भैरमगढ़ एवं उसूर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में किया जाएगा। भैरमगढ़ तहसील के नेलसनार राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत इतालकुडुम ग्राम से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

वहीं उसूर तहसील के बासागुड़ा राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत बेलमलेण्ड्रा, तुमरेल, दामारम, मल्लेमपेंटा, एर्रापल्ली, कंचाल, काउरगट्टा, कोमटपल्ली, गुंडराजगुड़ा, भट्टीगुड़ा, पेद्दाचंदा, बोमेड, मंगलतोर, मेटागुड़ा, मीनागट्टा, गादीगुड़ा, मेडीगुड़ा एवं रासपल्ली सहित कुल 19 ग्रामों को सर्वेक्षण के लिए चिन्हित किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image