छत्तीसगढ़ / बीजापुर

पक्के मकान ने बदली गंगा आलम की जिंदगी, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

 बीजापुर । नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली विधवा महिला गंगा आलम पति स्व. आलम पेंटैया के लिए पक्के मकान का सपना अब हकीकत बन चुका है। कृषि मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करने वाली गंगा आलम पहले एक छोटे से कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने सहित उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना की जानकारी नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम द्वारा उन्हें दी गई। इसके बाद उनका आवेदन तैयार कर शासन को भेजा गया। आवास स्वीकृत होने के पश्चात आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने परिवार का भरण-पोषण करते हुए धीरे-धीरे अपने मकान का निर्माण पूरा किया।

आज गंगा आलम अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। वे अपने इस सपने को साकार करने के लिए नगर पंचायत भोपालपटनम, राज्य शासन एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image