छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदाय किया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

 सहारा मिला तो आसान हुई राह, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े गौतम

सूरजपुरअगस्त 2026

शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह भी तैयार कर रही हैं। सूरजपुर के संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग श्री गौतम सिल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान होगा और वे रोजगार के छोटे अवसरों से जुड़ने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे।
                  दैनिक जीवन में आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों के कारण श्री गौतम ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। कलेक्टर ने उनकी आवश्यकता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
                  निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने श्री गौतम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।
                ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही वे छोटे-मोटे रोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए विष्णु भैया को धन्यवाद भी दिया। उनके लिए यह सहायता सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Leave Your Comment

Click to reload image