छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जल जीवन मिशन के तहत नल जल मित्र प्रशिक्षण के लिए हितग्राहियों को किया गया प्रेरित

 बीजापुर 03 सितम्बर 2026

जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य पूर्ण ग्रामों में नल जल व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम सचिवों एवं इच्छुक हितग्राहियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर के मार्गदर्शन में बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम एवं उसूर जनपद पंचायतों में आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नल जल मित्र की कार्यप्रणाली, उनकी भूमिका एवं प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य द्वारा नल जल मित्र के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुए इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन प्रपत्र भी भरवाए गए। नल जल मित्रों के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान में मदद मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image