छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जिले के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु चतुर्थ अवसर

 बीजापुर 03 सितम्बर 2026

जिला बीजापुर के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीजापुर, उसूर, भैरमगढ, एवं भोपालपटनम में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में संचालित व्यवसाय एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय फिटर एवं विद्युतकार में प्रवेश के लिये चतुर्थ अवसर प्रदान करते हुए 05 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने प्रवेश प्रक्रिया दुबारा जारी किया गया है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक स्वयं विभागीय वेबसाइट cgiti.admission.nic.inपर लॉगिन कर अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image