छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रेस विज्ञप्ति यादव समाज का दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न बरसते पानी में बाइक रैली और शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

 प्रेस विज्ञप्ति

यादव समाज का दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न

बरसते पानी में बाइक रैली और शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
 
यादव समाज राजनांदगांव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन किया
गया। 03 सितंबर को बाइक रैली तथा 04 सितंबर को भव्य और विशाल शोभायात्रा निकली गई जिसमें यादव समाज के सभी पदाधिकारी, युवक-युवती, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में स्वजातीयजन शामिल हुए।  यादव समाज के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में 03 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे स्टेट हाई स्कूल से बाइक रैली निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेट स्कूल पहुँची। रैली में बरसते पानी में सैकड़ों युवक-युवतियाँ, महिलाएँ और सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए। 04 सितंबर को सुबह 9:00 बजे यादवों के ईष्ट साहड़ा देव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात् दोपहर 1:30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा चौक पहुँचेगी जहाँ शोभायात्रा का समापन हुआ । शोभा यात्रा में कृष्ण भगवान की पालकी, राउत नृत्य, बांस गीत, कृष्ण राधा की झांकी, मड़ई, अखाडा, भजन मंडली आदि सहित विभिन्न मुगलों से निकलने वाली लगभग 20 चलित झांकियाँ आकर्षण का केन्द्र रहीं । नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पालकी का स्वागत और पूजा-अर्चना की गईं।

जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने यादव समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गरीबाराम यादव, हरीश यादव, सुदेश यादव, मन्ना यादव, महेश यादव, राधेलाल यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, रितेश यादव, सूरज यादव, राजेश यादव, अमन यादव, दुर्गेश यादव, हरीश यादव (गुरूजी ), दुर्गा यादव, पूनाराम यादव, पार्षद शेखर यादव, मनोहर यादव, किसुन यदु, इन्द्रसेन यादव, शीलू यादव, राकेश यादव, संजय यादव, सूरज यादव आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

युवाओं का योगदान सराहनीय

समाज के युवाओं ने इस बार रिभय यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की।  बाइक रैली को सफल बनाने के साथ-साथ शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक की विशेष सजावट की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी । आयोजन को सफल बनाने हेतु रिभय यादव अपूर्व यादव मयंक यादव  सतीश यादव इंद्रजीत यादव करण यादव   आर्या यादव  रिंकू यादव  अभिषेक यादव  विनीत यादव कमल यादव  सूरज यादव वीरेंद्र यादव  योगेश यादव  आयुष यादव  आकाश यादव रोहित यादव  अविनाश यादव रिंकू यादव आदि युवा जुटे रहे।

महिलाएँ ने भी बढ़-चढकर की भागीदारी

यादव समाज द्वारा आयोजित बाइक रैली एवं शोभायात्रा को सफल बनाने नगर निगम पार्षद श्रीमती खेमिन राजेश यादव और मनोनीत पार्षद श्रीमती मंजू यादव, पूर्व पार्षद शैल यादव, मालती यादव, शोभा यादव, प्रिया यादव, मीना यादव, कुंती यादव, मधु यादव, लीना यादव, निशा यादव आदि ने सक्रिय सहयोग किया ।  आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु आयोजन समिति द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग,  नगर निगम, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया तथा शोभायात्रा का स्वागत करने वाली विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी पूनाराम यादव ने दी।

Leave Your Comment

Click to reload image