देश-विदेश

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की कमान

 नई दिल्ली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों का महासचिव और प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 5 सितंबर 2026 को नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


भूपेश बघेल को असम की कमान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है। संगठन में यह बदलाव छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए भी अहम माना जा रहा है।

सुरजेवाला समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। वे कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

इसी तरह सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

निवर्तमान प्रभारियों के योगदान की सराहना
पार्टी ने निवर्तमान महासचिवों और प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्नीथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है। वहीं मुकुल वासनिक पहले की तरह AICC महासचिव की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image