*रायपुर (भाटागांव) —* आकृति चाइल्ड डेवलपमेंट एंड लर्निंग सेंटर, रायपुर भाटागांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन *05 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक* सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष *श्रीमती जयंती प्रधान* ने की।
*कार्यक्रम में निम्न अतिथिगण विशेष रूप में उपस्थित रहे:*
1. *डॉ. प्रीति उपाध्याय* - शिक्षाविद
2. *डॉ. कविता कुंभज* - डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, रायपुर
3. *श्री पीयूष जैन* - समाज सेवी
4. *श्रीमती प्रिया गुप्ता* - डायरेक्टर, बिट बाइट इन्फोटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुर
5. *सुश्री शगुफ्ता अफरोज* - डायरेक्टर, अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी
6. *श्री सार्थक जैन* - डायरेक्टर, एस एस क्रिएशन इवेंट कंपनी, रायपुर
कार्यक्रम में आकृति सेंटर के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*सम्मान एवं आभार:*
समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को *एस एस क्रिएशन इवेंट कंपनी, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, बिट बाइट इन्फोटेक एवं अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से* स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष श्रीमती जयंती प्रधान ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं।
*जारीकर्ता: आकृति चाइल्ड डेवलपमेंट एंड लर्निंग सेंटर, रायपुर भाटागांव, छत्तीसगढ़*
--