छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

*नगरवासियों की मांग पर पैरी नगर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे विधायक रोहित साहू, जीर्णोद्धार का दिलाया भरोसा*

 *नगरवासियों की मांग पर पैरी नगर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे विधायक रोहित साहू, जीर्णोद्धार का दिलाया भरोसा*


राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- राजिम विधायक रोहित साहू अपने गरियाबंद प्रवास के दौरान नगरवासियों की मांग पर पैरी नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, भाजपा मंत्री मनीष सिंहा, मंडल अध्यक्षद्वय सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, एल्डरमैन रितेश यादव, पार्षद रेणुका साहू, पुष्पा साहू भी मौजूद थे। विधायक श्री साहू ने भगवान शिव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर वार्डवासियों ने तिलक व पुष्प गुच्छ भेंटकर विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन सहित विभाग के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

वार्डवासियों ने विधायक रोहित साहू को विशेष रूप से लंबे समय से जर्जर हो चुके प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग प्रमुखता से रखी। वार्डवासियों ने बताया कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां रोजाना श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके संरक्षण और जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। वार्डवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोहित साहू ने मंदिर का अवलोकन किया और इसके जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ भव्य रूप से मनाने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

इस मौके पर वार्डवासियों में सेवानिवृत्त एवं मंदिर पुजारी के. एल. उपाध्याय, आर.के. तिवारी, योगेंद्र यादव, अतुल उपाध्याय, रामचरण यादव, भाजपा पदाधिकारी पदूलोचन जगत, भगवानो बेहरा, शीतला पाण्डेय, योगनीता मांझी, सुनीता यादव,  सुरेश दंता, रमेश साहू, वेद साहू, रौनक यादव सहित महिला मानस मंडली की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image