छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान से सम्मानित हुये मोहम्मद सलीम

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन तथा जिला गरियाबंद फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ छायाकार मोहम्मद सलीम को "वरिष्ठ छायाकार सम्मान" से सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह में एसोसिएशन के द्वारा, फोटोग्राफी के प्रति उनके वर्षों के समर्पण, सेवा, उत्कृष्ट योगदान और नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों के लिये प्रेरणास्रोत बने रहने की सराहना करते हुये उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान-पत्र में उल्लेख किया गया कि मोहम्मद सलीम वर्ष 1983 से गरियाबंद में फोटोग्राफी कला से जुड़े रहे और अपने अनुभव,मेहनत एवं समर्पण से इस क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ युवा फोटोग्राफरों का मार्गदर्शन भी करते रहे हैं। जिला गरियाबंद फोटोग्राफर संघ ने उनके दीर्घ अनुभव और समर्पित सेवाओं को अपनी धरोहर बताते हुये कहा कि उनकी कला और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है।

 कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सोनी, सचिव निमेष साहू तथा कोषाध्यक्ष भीम निषाद सहित अन्य फोटोग्राफरों की उपस्थिति रही।

 

Leave Your Comment

Click to reload image