छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री निषाद 17 सितंबर को

 जिला अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

गरियाबंद, 11 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांति वर्मा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 17 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। साथ ही अन्य पिछड़े वर्गों के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त अधिकारियों को उपस्थित होने को कहा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image