आज महाशिवरात्रि पर बना बेहद शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजन से बरसेगी शिव-शनि की कृपा........
रायपुर |
08-Mar-2024
महाशिवरात्रि 2024 दुर्लभ योग:-
महाशिवरात्रि पर अनोखा संयोग. इस दुर्लभ योग में भगवान शिव की पूजा शीघ्र फल प्रदान करने वाली मानी गई है. महाशिवरात्रि पर शुक्रवार के दिन श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर करण तथा मकर/कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी.
वहीं, कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा. इस प्रकार के योग तीन शताब्दी में एक या दो बार बनते हैं, जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखती है.
महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल पूजा समय रात 00:07 से 00:56, मार्च 09
महाशिवरात्रि 2024 पहर पूजा का समय
महाशिवरात्रि की पूजा पहर में की जाएगी, नोट करें चारों पहर की पूजा का समय-
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 18:25 से 21:28
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 21:28 से 00:31, मार्च 09
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 00:31 से 03:34, मार्च 09
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:34 से 06:37, मार्च 09
महाशिवरात्रि मंत्र
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।
इस मंत्र का अर्थ है-कपूर के समान सफ़ेद, करुणावतारं: करुणा के अवतार
संसारसारं: समस्त सृष्टि के सार,
भुजगेंद्रहारम्: जो सांपों को हार के रूप में धारण करते हैं
सदा वसतं हृदयाविन्दे भवंभावनी सहितं नमामि- इसका अर्थ है कि जो शिव, पार्वती के साथ सदैव मेरे हृदय में निवास करते हैं, उनको मेरा नमन है.