छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

*गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया ।*

 *गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया ।*  


राधेश्याम     सोनवानी,गरियाबंद :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा गांजा के संबंध में नष्टीकरण के निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके , पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर के द्वारा डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित कर जिले के कुल 12 प्रकरणों में जप्त गांजा मादक पदार्थ 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. और 50 नग नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण हेतु भेजा गया।                  ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष गरियाबंद जिले के थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के 1 प्रकरण, थाना मैनपुर के 2 प्रकरण, थाना देवभोग के 2 प्रकरण, थाना पाण्डुका के 1 प्रकरण, थाना राजिम के 2 प्रकरण, थाना फिंगेश्वर के 3 प्रकरण कुल 11 प्रकरण में 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा एवं थाना पाण्डुका से 1 प्रकरण टेबलेट की 50 नग नशीली टेबलेट को विधि पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image