छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा बैठक आयोजित

 राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला गरियाबंद की समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू एवं पूर्व कार्यक्रम के जिला समन्वयक जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के अंतर्गत संपन्न हो चुके कार्यक्रमों की सफलता की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले में लाखों की संख्या में दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के अवसर पर जनभागीदारी और शुभकामनाओं की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

इसी प्रकार ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्तर पर बच्चों के लिए चित्रकला आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘विकसित भारत 2047’ रखी गई। इसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाओं के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया। बैठक में इन कार्यक्रमों की सफलता और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष  अनिल चंद्राकर ने सभी कार्यक्रम संयोजकों से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी संयोजक आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करें तथा अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ें।

विधायक  रोहित साहू ने संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षात्मक चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत सेवा स्मरण, आंगन का मिलन , कहानी बदलाव की,  सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, इनोवेशन चैलेंज, तथा जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक’ के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों, संयोजकों की जिम्मेदारियों और जनभागीदारी बढ़ाने के उपायों पर विचार किया गया।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों को प्रेरणास्रोत मानते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा ही प्रभुसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में सेवा कार्यों को व्यापक बनाने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

भाजपा ने संपन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को भी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक समन्वय के साथ प्रभावी रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी , जिला मंत्री सुरेंद्र सोंनटेके, मनीष सिन्हा, जगदीश यादव, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, पारस ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, अ जा मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम राजवंशी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हल्मन धुरवा, मिलेश्वरी साहू  युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री थानसिंह निषाद, सहित विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Leave Your Comment

Click to reload image