छत्तीसगढ़ / बीजापुर

सेवा सेतु : डिजिटल व्यवस्था से मोहन जुमार को मिला आय प्रमाण-पत्र, ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर से राहत

 बीजापुर । शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के जरिए आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने से नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। 

इसी क्रम में ग्राम तोयनार, तहसील बीजापुर निवासी मोहन जुमार, पिता पोचौया जुमार को सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र जारी किया गया। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन संदर्भ क्रमांक 0706012618008452 के तहत उन्हें आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। प्रमाण-पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उनकी वार्षिक आय 82 हजार रुपये प्रमाणित की गई है।सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरी होने से हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हुई। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीण नागरिकों के समय, श्रम और अनावश्यक आवागमन में कमी आ रही है।

जिला प्रशासन की इस डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न आवश्यक शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ ही नागरिकों के लिए शासकीय सेवाएं अधिक सरल, सहज और सुविधाजनक बन रही हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image