17 मार्च 2024 को होगी उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा
बीजापुर - उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्याकंन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन के संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर (छ0ग0) के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बीजापुर श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में विकासखण्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। 17 मार्च 2024 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में 7000 शिक्षार्थी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया जायेगा। शिक्षार्थी सुविधानुसार नजदीकी परीक्षा केन्द्र में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजेे तक शामिल हो सकेंगे।