छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

प्रधानमंत्री आवास योजना से संतोषी पटेल का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

 कोण्डागांव, 26 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का भाव सुनिश्चित किया जा रहा है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रही है। कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम संबलपुर की रहने वाली श्रीमती संतोषी पटेल भी प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुई हैं। योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में जीवनयापन कर रहा है।

संतोषी पटेल बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की छत से पानी टपकने और मकान की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। बरसात के दौरान परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान मिलने के बाद अब इन परेशानियों से उन्हें राहत मिली है।

अपने नए पक्के मकान को पाकर संतोषी पटेल और उनका परिवार बेहद खुश हैं। वे  अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संतोषी पटेल ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे जैसे गरीब परिवारों के पक्के मकान के सपने को पूरा करने में सहायक बन रही है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को न केवल बारिश के दिनों की परेशानियों से राहत मिली है, बल्कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिला है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image